Chanamurraa

राजधानी की तर्ज पर बिलासपुर में भी खुलेगा पुलिस पब्लिक स्कूल, पीएचक्यू ने आईजी को भेजा पत्र

  • May 25, 2024
  • 114 Views
Spread the love

बिलासपुर।रायपुर की तरह छत्तीसगढ़ पुलिस बिलासपुर में भी पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने जा रही है। इसके लिए पुलिस मुख्यालय से बिलासपुर रेंज के आईजी को एक पत्र भेजा गया है। पत्र में कहा गया है कि, वे 7 दिन के भीतर वहां नया पुलिस पब्लिक स्कूल खोलने के लिए स्थान, बजट आदि का आंकलन कर रिपोर्ट भेजें।

उल्लेखनीय है कि, इससे पहले राज्य पुलिस ने रायपुर के पुलिस लाइन में पुलिस पब्लिक स्कूल खोला है। उसकी सफलता और लोकप्रियता के चलते ही इसी तर्ज पर बिलासपुर में भी पुलिस पब्लिक स्कूल की स्थापना के लिए पुलिस महानिदेशक ने आईजी को पत्र लिखा है। उन्होंने पुलिस पब्लिक स्कूल के लिए जमीन और बजट आवंटन के लिए मांगपत्र भी भेजने को कहा है। उल्लेखनीय है कि, CBSE कोर्स के तहत संचालित इस सकूल में पुलिस वालों के बच्चे ही पढ़ाई कर सकते हैं।


Spread the love