Chanamurraa

कल बंद रहेंगी पशुवध गृह और मांस-मटन की सभी दुकानें, आदेश जारी…

  • May 22, 2024
  • 106 Views
Spread the love

रायपुर: इस बार बुद्ध जयंती कल यानी गुरुवार 23 मई को मनाया जाएगा। इस मौके पर राजधानी रायपुर के सभी मांस बिक्री करने वाले दूकान को बंद करने का आदेश जारी किया गया है। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने रायपुर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया है।

दुकानें खुले होने पर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। रायपुर के दुकान में मांस बिक्री करते पाए जाने पर जब्ती और कार्रवाई की जाएगी। निगम के स्वास्थ्य विभाग ने बुद्ध जयंती के दिन पशुवध गृह और सभी मांस बिक्री करने वालों दुकानों को बंद रखने का आदेश जारी किया गया है।

बता दें बुध्द जयंती के मौके पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। इस दिन सभी सरकारी दफ्तर बंद रहेगी. इसके साथ ही छत्तीसगढ़ में बैंक भी बंद रहेंगे।


Spread the love