Chanamurraa

एम्स हॉस्पिटल में मेडिकल छात्र ने की खुदकुशी, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस…

  • May 22, 2024
  • 119 Views
Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां के एम्स अस्पताल में PG हॉस्टल के कमरे में एक मेडिकल छात्र ने खुदकुशी कर ली. आशंका है कि छात्र ने मेडिसिन इंजेक्शन लगाकर सुसाइड की है. मृतक का नाम रंजीत भुजन है, जो भुवनेश्वर उड़ीसा का निवासी है. सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची है. आमानका थाना इलाके का मामला.

जानकारी के अनुसार, एम्स अस्पताल में PG हॉस्टल के कमरे में PG इंट्रेंसशिप छात्र रंजीत भुजन ने आत्महत्या कर ली है. खुदकुशी का कारण अज्ञात है, मौके पर पहुंची पुलिस को हॉस्टल के कमरे से कोई सुसाइडल नोट नही मिला है, कमरे से लैपटॉप, मोबाइल जब्त कर रूम को सील कर दिया गया है. फ़िलहाल पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है.


Spread the love