Chanamurraa

सुरक्षा बलों को मिली बड़ी सफलता, दंतेवाड़ा में 2 मिलिशिया नक्सली गिरफ्तार…

  • May 21, 2024
  • 103 Views
Spread the love

दंतेवाड़ा : छत्तीसगढ़ में लगातार नक्सलियों की कमर तोड़ने के लिए सरकार और सुरक्षा बल हर संभव प्रयास कर रहे हैं। ऐसे में जहां सुरक्षा बल लगातार सर्च ऑपरेशन कर रहे हैं और नक्सलियों को ढेर कर रहे हैं तो वहीं दंतेवाड़ा में एक बार फिर सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

DRG और CRPF की टीमों ने सर्चिंग के दौरान दोनों नक्सलियों को छुपते हुए देखा और फिर घेराबंदी कर नक्सलियों को धर दबोचा। बता दें कि दंतेवाड़ा जिले में 2 जन मिलिशिया नक्सली गिरफ्तार किये गए हैं।

पुलिस की पूछताछ में दोनों नक्सलियों ने मिलिशिया के पद पर काम करना स्वीकार किया है। सेना ने इनके कब्जे से 1 नग टिफिन बम, 3 किलो वजनिय, 2 नग डेटोनेटर, बिजली वायर, 1 नग सेल, 5 नग बम पटाखा और नक्सल पर्चा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि इन नक्सलियों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।


Spread the love