Chanamurraa

हेंडपंप खुदाई के दौरान हुआ हादसा, हाइटेंशन तार की चपेट में आने से मजदूर की मौत…

  • May 21, 2024
  • 73 Views
Spread the love

कांकेर। जिले के कोयलीबेड़ा थाना इलाके हाइटेंशन तार की चपेट में आने से बोरवेल मजदूर की मौत हो गई। घटना हेडपम्प खुदाई के दौरान हुआ है। मजदूर की मौत की खबर मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, नियद नेल्लानार योजना अंतर्गत कोयलीबेडा विकासखंड के पानीडोबीर में हेण्डपम्प खुदाई के लिए जा रही बोरवेल गाड़ी में काम करने वाला मजदूर बिजली के तार को ऊपर उठा रहा था, इसी बीच हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक तुलसी राम मरावी (23 वर्ष) पिता धनुराम मरावी मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर तहसील के रूपझर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सोनटोला का रहने वाला था। मजदूर की मौत की खबर पर कोयलीबेडा पुलिस ने मौके पर जाकर पंचनामा बनाने के साथ घटना की जांच शुरू कर दी है।


Spread the love