Chanamurraa

शराब घोटाला:अनिल टुटेजा 3 जून तक रहेंगे जेल में, कोर्ट ने रिमांड बढ़ाई…

  • May 20, 2024
  • 84 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला केस में आज ईडी ने रिटायर्ड आईएएस अनिल टुटेजा के रिमांड खत्म होने पर स्पेशल कोर्ट में पेश किया। जहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद फिर टुटेजा की न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ा दी है। वे 3 जून तक जेल में रहेंगे।

बता दें कि शराब घोटाले मामले में ईडी को पूछताछ के दौरान बहुत सारे सबूत मिले है। इसके साथ ही टुटेजा से पूछताछ के दौरान बहुत सारे लोगों के नाम सामने भी आए हैं। जिन्हें ईडी समंस जारी कर पूछताछ के लिए अपने दफ्तर बुला रही है। ईडी की टीम को टुटेजा के पास से डिजिटल डिवाइस मिले हैं। डाटा को एस्ट्रेक्ट कर एनालिसिस किया जा रहा है। जल्द ही इस मामले में ईडी अन्य लोगों की भी गिरफ्तारी कर सकती है।


Spread the love