नई दिल्ली। टीवी एक्ट्रेस पवित्रा जयराम की मौत के बाद साउथ टीवी इंडस्ट्री से एक और दुखद खबर सामने आई है। जहां चंद्रकांत जिन्हें प्यार से चंदू कहा जाता था, उन्होंने सुसाइड कर लिया है। साउथ एक्टर चंदू मणिकोंडा स्थित अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए। तेलुगु अभिनेता चंदू के अचानक निधन से उनके फैंस और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लोगों को जबरदस्त झटका लगा है।
बता दें कि अभिनेता चंदू उर्फ चंद्रकांत जो अपनी शानदार एक्टिंग की वजह से फेमस थे। वह टेलीविजन जगत के मशहूर एक्टर की लिस्ट में शामिल थे। इतना ही नहीं उनकी साउथ में जबरदस्त फैन फॉलोइंग थी। बताया जाता है कि चंद्रकांत अलकापुर में अपने घर पर संदिग्ध हालत में मृत पाए गए जो रंगारेड्डी जिले के नरसिंह पुलिस स्टेशन के क्षेत्र में आता है। पुलिस के अनुसार, जब चंदू ने
बार-बार फोन कॉल का जवाब नहीं दिया तो उनके परिवार के सदस्यों ने उनके कमरे का दरवाजा तोड़ दिया। इतना ही नहीं पुलिस को एक्टर के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। बता दें कि जहां पवित्रा ने तेलुगु शो ‘त्रिनयनी’ में थिलोत्तमा की भूमिका निभाई थी। वहीं चंदू ने उनके पति विशाल का रोल प्ले किया था। इसके अलावा उन्होंने ‘जोकाली’, ‘नीली’, ‘राधा रमण’ आदि शोज में भी काम किया है।




