Chanamurraa

नक्सली साजिश नाकाम, सर्चिंग के दौरान सुरक्षा बलों ने किया IED बम डिफ्यूज…

  • May 17, 2024
  • 110 Views
Spread the love

गरियाबंद | जिले में नक्सलियों द्वारा आमजन एवं सुरक्षा बलों को जान से मारने की नियत से आईईडी लगाकर विस्फोट करने की योजना को जिला पुलिस तथा एसटीएफ की संयुक्त टीम द्वारा विफल किया गया ।

बता दें कि जिला गरियाबंद अंतर्गत थाना शोभा से लगे अंतर्राज्यीय सीमाक्षेत्र के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गरीबा, सहबीनकछार जंगल क्षेत्र में नक्सली गतिविधियों की लगातार आसूचनायें प्राप्त हो रही थी। जिस पर उचित कार्यवाही हेतु पुलिस महानिरीक्षक रायपुर, अम्बरेश मिश्रा के दिशा-निर्देश में तथा जिला गरियाबंद के उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित तुकाराम काम्बले के मार्गदर्शन में एसटीएफ एवं जिला बल की संयुक्त पार्टी, दिनांक 16.05.2024 को थाना शोभा के ग्राम कोदोमाली, इचरादि, गाजीमुडा, गरीबा जंगल/पहाडी क्षेत्र की ओर नक्सल विरोधी अभियान पर थे।

ग्राम गरीबा के समीप जंगल में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई माओवादी के नक्सलियों का डेरा दिखाई दिया। अपनी ओर पुलिस पार्टी को आता देख नक्सली जंगल का लाभ उठाकर भाग गये। मौके पर पहुंचकर पुलिस बल द्वारा क्षेत्र का सघन सर्च किया गया जहां नक्सलियों द्वारा आमजन एवं सुरक्षा बलों को जान से मारने की नियत से लगाये गयेे तीन आईईडी (बम) दिखाई दिये जिसे पुलिस बल के बीडीएस टीम द्वारा मौके पर नष्ट कर माओवादियों के षडयंत्र को विफल किया गया। प्रकरण में प्रतिबंधित माओवादी संगठन सीपीआई माओवादी के सदस्यों के विरूद्व सुसंगत धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया है।


Spread the love