Chanamurraa

छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित, हाईस्कूल का 54.39% और हायर सेकेंडरी का 66.3% रहा रिजल्ट…

  • May 16, 2024
  • 171 Views
Spread the love

रायपुर: राज्य ओपन स्कूल ने 10वीं 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए है. ओपन स्कूल में भी लड़कियों ने लड़कों को पछाड़ दिया है. 10वीं की परीक्षा के लिए 41,019 छात्रों ने आवेदन किए थे. जिनमें 38,405 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए थे.

 वहीं 12वीं के परीक्षा के लिए 55490 छात्रों ने आवेदन किए थे. जिन में 52,982 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए थे. ओपन हाई स्कूल परीक्षा 2024 का परिणाम 54.39% रहा. वहीं हायर सेकेंडरी का परिणाम 66.3% रहा. उम्मीदवार छात्र अपना परीक्षा परिणाम ओपन स्कूल के आधिकारी वेबसाइट www.sos.cg.nic और www.Result.cg.nic.in पर देख सकेंगे.


Spread the love