Chanamurraa

व्हाट्सएप पर डाला स्टेटस, फिर युवती ने फांसी लगाकर दे दी जान…

  • May 16, 2024
  • 113 Views
Spread the love

नारायणपुर। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कुदमुरा के नांदोटोली में एक युवती ने पेड़ में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवती ने व्हाट्सएप पर स्टे्टस पोस्ट किया। जिसमें उसने लिखा कि- सौरी मम्मी-पापा आप लोगों को छोड़कर जा रही हूं गुड बाय। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।

बता दें कि मृतिका खुशबू मिंज रात्रि 10 बजे अपनी चारों बहनों के साथ खाना खाकर सोने गई। इसी दौरान मध्य रात्रि बाथरूम जाने की बात कह वह कमरे से बाहर निकली लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। इस दौरान मृतिका ने सबसे पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट में स्टेटस डाला अपनी मम्मी पापा गुड बाय कहते हुए उन्हें छोड़ कर जाने का स्टेटस डालकर उसके बाद पुनः अपने दोस्तों के लिए एक स्टेटस डालते हुए लिखा कि कल मेरा पीक को रिप्लाई कर के स्टोरी डालियेगा फ्रेंड्स लोग, क्योंकि कल सुबह तक मैं मर जाऊंगी।

जिसके बाद रात्रि में ही नाबालिक ने 1.50 मिनट में अपनी बड़ी दीदी और पड़ोस की एक लड़की को भी फोन किया, लेकिन गहरी नींद में होने के कारण उन्होंने फोन नहीं उठाया। जिसके बाद रात्रि में ही युवती ने घर से 100 मीटर की दूरी पर स्थित आम के पेड़ में फांसी का फंदा बनाया और उसमें झूल गई, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना स्थल पर ही मृतक का मोबाइल भी पड़ा हुआ था। सुबह होने पर परिजनों सहित ग्रामीणों ने युवती के शव को पेड़ में लटकते पाया, जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुटी है। प्रथम दृष्टया पूछताछ में पुलिस को मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है।


Spread the love