Chanamurraa

भाजपा में संगठन और सरकार तालमेल से करते हैं काम:रामविचार नेताम

  • May 15, 2024
  • 76 Views
Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ में निगम मंडलों की नियुक्ति कर दी गई है। बुधवार को मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि, हमारे यहां दीगर पार्टियों की तरह जूतम पैजार नहीं होता। संगठन और सरकार मिलकर जो तय करते हैं उसी तरह काम होते हैं। निगम मंडलों में जल्द ही नियुक्ति की जाएगी।

यूपी के रायबरेली में कांग्रेस के नेताओं की चुनावी सभाओं पर उन्होंने कहा कि, ये सभी मौसमी नेता है और ये बरसाती मौसम की तरह टर्र- टर्र करते रहते हैं। भाजपा की हमेशा तैयारियां चलती रहती है। महापौर के बयान पर मंत्री नेताम ने पलटवार करते हुए कहा कि, उनका जाने का टाइम है। चला चली की बेला है तो अच्छे से निपट जाएं तो अच्छा है।

कांग्रेस के जाल में हम नहीं फसेंगे

पीसीसी चीफ दीपक बैज के तीन सीटों पर उपचुनाव होने के दावे पर मंत्री नेताम ने कहा कि, दीपक बैज इतना ही जान रहे होते तो टिकट ले आए होते। उप चुनाव होने से कौन सा इनको फायदा मिलेगा। शराब टेंडर और आहता खोले जाने पर कहा कि,  कांग्रेस चाहती है कि, उनके बिछाए जाल में हम फंस जाए लेकिन हम फंसने वाले नहीं हैं। शराब के टेंडर की एक तय समय सीमा है। कांग्रेस वाले तो यही चाहते हैं कि, नियम विरुद्ध कार्य हो और वे कोर्ट से स्टे ले आएं।लेकिन हमारी सरकार नियम से ही काम करेगी।


Spread the love