Chanamurraa

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत है इतने करोड़ की मालकिन, हलफनामें में दी संपत्ति की जानकारी…

  • May 15, 2024
  • 98 Views
Spread the love

हिमाचल प्रदेश। बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा सीट से अपना नामांकन भरा। पहली बार सियासत में अपनी किस्मत आजमाने उतरीं कंगना रनौत के पास 91 करोड़ से अधिक की दौलत है। उनहोंने चुनावी हलफनामे में अपनी चल और अचल संपत्ति 91 करोड़ 66 लाख दिखाई है। इसमें चल संपति 28.73 करोड़ और अचल संपति 62.92 करोड़ है। वहीं कंगना पर 17.38 करोड़ का ऋण भी है।

बता दें कि कंगना रनौत महंगी लग्जरी गाड़ियों का शौक रखती हैं। उनके पास दो मर्सिडीज और एक बीबीएमडब्लयू समेत चार गाड़ियां हैं। इनमें 3.91 करोड़ और 58.65 लाख की मर्सिडीज और 98.25 लाख की बीएमडब्लयू गाड़ियां हैं। कंगना के 8 बैंक खाते और 50 एलआईसी पालिसियां हैं। कंगना ने शेयर मार्केट में करीब एक करोड़ 21 लाख रुपए निवेश कर रखे हैं। उन्होंने फिल्म कंपनियों समेत 11 लोगों को पर्सनल लोन भी दे रखे हैं।

 4 किलो सोना, 60 किलो चांदी-
कंगना के पास 6 किलो से अधिक के सोने के आभूषण हैं, जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ है। उनके पास 60 किलो की चांदी के आभूषण हैं, जिनकी कीमत 50 लाख है। इसके अलावा कंगना के पास तीन करोड़ की कीमत का डायमंड भी हैं। उनके पास दो लाख की नकदी है। कंगना के पास चंडीगढ़ के जीरकपुर में चार, कुल्लू के मनाली और महाराष्ट्र के बांद्रा में एक अपार्टमेंट है। बांद्रा के आपर्टमेंट की कीमत 23.98 करोड़ और मनाली के आपर्टमेंट की कीमत 4.97 करोड़ है। इसके अलावा उनके मुंबई में कई आवासीय भवन भी हैं। कंगना ने वितीय वर्ष 2022-23 की आयकर रिटर्न में अपनी सालाना आय 4.12 करोड़ दिखाई है।

 कंगना पर तीन एफआईआर-
कंगना पर महाराष्ट्र के मुंबई स्थित दो पुलिस थानों में तीन मामले दर्ज हैं। इनमें दो मामले मानहानि और एक कॉपीराइट व धार्मिक भावनाओं को भड़काने से जुड़ा है। हालांकि कंगना को किसी भी मामले में दोषी नहीं ठहराया गया है। 37 साल की कंगना ने 12वीं की पढ़ाई की है। उन्होंने वर्ष 2003 में डीएवी मॉडल स्कूल चंडीगढ़ से 12वीं उतीर्ण की


Spread the love