बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना के आरक्षक को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता पाए जाने पर एसपी रजनेश सिंह ने निलंबित कर दिया है। आरक्षक के खिलाफ सरकंडा सीएसपी प्रारंभिक जांच कर रिपोर्ट पेश करेंगे। रिपोर्ट के आधार पर आरक्षक के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि पकड़े गए यूपी के मवेशी तस्करों से पुलिस आरक्षक बबलू बंजारे का लगातार संपर्क था। उसके ही इशारे पर तस्कर जिले से मवेशी की तस्करी करते थे।
आदेश की कॉपी-





