रायपुर। पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव के निर्देशानुसर पत्रकार महासंघ की ज़िला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गई ।
जिसमें ज़िला अध्यक्ष पंकज दास, महासचिव दुलारे अंसारी तथा बैठक में उपस्थित समस्त सदस्यों की सर्व समिति से पत्रकार महासंघ के विधिक सलाहकार अधिवक्ता भगवानू नायक को नियुक्त करने का प्रस्ताव रखा गया। जिसे स्वीकार करते हुए पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ द्वारा अधिवक्ता भगवानू नायक को विधिक सलाहकार नियुक्त किया गया।




