Chanamurraa

अंडर ब्रिज में बड़ा सड़क हादसा, दो बाइक सवारों में हुई भीषण टक्कर,तीन लोग घायल…

  • May 12, 2024
  • 69 Views
Spread the love

रायपुर।  जिले के तिल्दा अंडर ब्रिज में भीषण सड़क हादसा हुआ हैं। यहां दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए हैं। घटना अंडर ब्रिज के लास्ट टर्निग के पास घटी है।

जानकारी के मुताबिक एसपी साइन सवार नाबालिक दो बालक अंडर ब्रिज से होकर सासाहोली की ओर जा रहे थे, तभी शासाहोली की ओर से तिल्दा आ रहे पल्सर सवार बिज्जू मरकाम व दोनो की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बिज्जु मरकाम के पैर और सिर में गंभीर चोटे आई हैं। वहीं बाइक सवार 2 नाबालिग घायल हुए हैं। घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है जहां उनका इलाज जारी है।


Spread the love