Chanamurraa

CG : मुख्यमंत्री का एडिटेड विडियों किया वायरल, शिकायत के बाद पुलिस ने पार्षद के खिलाफ किया FIR

  • May 11, 2024
  • 80 Views
Spread the love

जांजगीर : जांजगीर जिला में शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद के खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज किया है। आरोप है कि कांग्रेस पार्षद ने सीएम विष्णुदेव साय का एडिटेड विडियों वायरल किया था।

इस मामले पर शिवरीनारायण भाजपा मंडल अध्यक्ष संजीव बंजारे की शिकायत पर पुलिस ने अब FIR दर्ज किया है। गौरतलब है कि पिछले दिनों जांजगीर जिला में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का एडिटेड विडियों सोशल मीडिया में वायरल किया गया था। एडिट विडियों वायरल कर मुख्यमंत्री की छबि खराब करने के इस प्रकरण पर शिवरीनारायण भाजपा मंडल के अध्यक्ष संजीव बंजारे ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए दोषियों के विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की थी।

मंडल अध्यक्ष ने इस पूरे मामले में शिवरीनारायण नगर पंचायत के कांग्रेस पार्षद सागर केशरवानी पर मुख्यमंत्री का विडियों एडिट कर वायरल करने का आरोप लगाया गया था। शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद कांग्रेस पार्षद सागर केशरवानी के खिलाफ धारा 469,506 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद जहां भाजपा नेता आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रही है। वहीं कांग्रेस नेताओं के बीच हड़कंप मचा हुआ है।


Spread the love