Chanamurraa

13 मई से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में ग्रीष्मकालीन अवकाश,जारी हुआ आदेश…

  • May 9, 2024
  • 52 Views
Spread the love

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में 13 मई से 7 जून तक ग्रीष्म अवकाश घोषित किया गया है. इसके बाद 8 जून को शनिवार और 9 जून को रविवार होने के कारण 10 जून से नियमित कार्य प्रारंभ होगा.

अवकाश के दौरान हाईकोर्ट रजिस्ट्री में नियमित कार्य होगा. इस दौरान अधिवक्ता प्रकरण प्रस्तुत कर सकते हैं. अतिआवश्यक मामलों की सुनवाई के लिए विशेष बैंच लगाई जाएगी. यही नहीं अवकाश के दौरान सोमवार व शुक्रवार को अवकाशकालीन बेंच रहेगी. इस लिहाज से 13, 17, 20, 27 व 31 मई और 3 व 7 जून को अवकाशकालीन बेंच लगेगी.


Spread the love