Chanamurraa

कांग्रेसियों के पास कोई मुद्दा नहीं, उसकी दुर्गति तय – विष्णु देव साय

  • May 8, 2024
  • 81 Views
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ओडिशा दौरे के लिए रवाना होने से पहले हेलीपेड पर पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है. इस बार के चुनाव में कांग्रेस की और दुर्गति होने वाली है। साय ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा ईवीएम पर सवाल उठाए पर कहा कि जब-जब ये हारते हैं तो इनको ईवीएम याद आता है। जीतने पर ये कोई सवाल नहीं उठाते।

छत्तीसगढ़ में चुनाव के दौरान कांग्रेस नेताओं की बदजुबानी के सवाल पर सीएम साय ने कहा कि उसके नेताओं ने हमारे बड़े-बड़े नेताओं पर लगातार अनर्गल बयानबाज़ी की है। कांग्रेसियों ने बदजुबानी की पराकाष्ठा पार कर दी है। प्रदेश में चुनाव संपन्न होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले, दूसरे और तीसरे चरण में अच्छा मतदान हुआ है, जो हमारे पक्ष में है। हमने सभी जगह से फीडबैक लिया है, साकारात्मक खबरें आ रही है। उन्होंने प्रदेश की सभी ग्यारह सीटें जीतने का दावा किया और लोकतंत्र के महापर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं का आभार प्रकट किया।


Spread the love