Chanamurraa

बदला मौसम का मिजाज, गरज-चमक के साथ प्रदेश के कई जिलों में शुरू हुई झमाझम बारिश…

  • May 7, 2024
  • 95 Views
Spread the love

कोरबा। देश के 11 राज्यों के 93 लोकसभा सीटों पर आज मतदान जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ की सात सीटों पर भी आखिरी चरण का मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ी हुई है। लोग बड़ी संख्या में मताधिकार का प्रयोग करने के लिए मतदान करने पहुंच रहे हैं। वहीं दूसरी ओर आज प्रदेश की मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। कोरबा समेत कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है। यहां हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई है। जिससे स्थानीय लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इसके साथ ही कई हिस्सों में भी मौसम में बदलाव आया है। तो दूसरी ओर तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिली है।

वही आज सुबह ही राजधानी रायपुर में मौसम सुहाना हुआ था। कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम एक्सपर्ट का कहना है कि समुद्र तल से नमी हवाओं का आगमन होने से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। आगामी दो दिनों तक प्रदेश के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात और अंधड़ चलने की संभावना है। इससे प्रदेश में दो से तीन डिग्री तक अधिकतम तापमान में गिरावट होने की भी संभावना है।


Spread the love