कोरबा। जिले के एनएच पोड़ी उपरोड़ा के पास अचानक सामने मवेशी आ जाने से बाइक सवार तीन युवक डिवाइडर से जा टकराएं। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो युवक घायल हो गए। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है।
बता दें कि बाइक पर तीन युवक सवार होकर वोट डालने सरगुजा के परसा से वापस गृहग्राम बिलासपुर लौट रहे थे। इसी दौरान कटघोरा से अंबिकापुर एनएच 130 पर पोड़ी उपरोड़ा के पास अचानक मवेशी आ जाने से बाइक टकराकर अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में 25 वर्षीय रूपेश कुमार सूर्यवंशी की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं मृतक का बड़ा भाई कमलेश और एक अन्य घायल है। हादसे के बाद लोग तमाशा देखते रहे, घायलों की चीख पुकार मचाने पर मदद के लिए आए। जिसके बाद घायलों को 108 की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।




