Chanamurraa

कलयुगी बेटे ने चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट… 

  • May 4, 2024
  • 57 Views
Spread the love

बिलासपुर। सीपत के ग्राम सेलर में 30 अप्रैल की रात 70 वर्षीय वृद्ध के अंधे कत्ल गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। दो पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि, दो एकड़ जमीन वापस लेने के विवाद पर कलयुगी बेटे ने अपने पिता पर चाकू से गला रेतने के बाद पेट और छाती में ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतारा था। फ़िलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी अर्चना ने बताया कि, सीपत के ग्राम सेलर के एक खेत में 30 अप्रैल की रात एक 70 वर्षीय बुजुर्ग कुशल प्रसाद साहू का शव मिला था। मृतक कुशल साहू की गर्दन पर धारदार हथियार से हमला कर उसे मौत के घाट उतारा गया था।  मामले में पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था। जांच में यह बात सामने आई कि मृतक कुशल का बेटा दीपक साहू घटना के रात से ही गायब है, साथ ही अंतिम संस्कार में भी वह शामिल नहीं हुआ था

 चाकू से ताबड़तोड़ हमला पिता को मौत के घाट उतारा 

 संदेह के आधार पर पुलिस दीपक की सरगर्मी से तलाश कर रही थी, तभी 2 मई की रात गांव में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दीपक को पकड़ कर पूछताछ में उसने पिता की हत्या करना स्वीकार कर लिया। आरोपी ने बताया कि करीब 8 वर्ष पूर्व उसके पिता कुशाल ने बंटवारे की 5 एकड़ जमीन में से 2 एकड़ जमीन वापस ले ली थी इसके बाद से उसका मृतक से संपत्ति बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। 30 अप्रैल की रात मौका मिलने पर उसने खत में पिता पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।


Spread the love