Chanamurraa

खड़े ट्रेलर से टकराई बस, 15 यात्री घायल, 7 की हालत गंभीर…

  • May 4, 2024
  • 49 Views
Spread the love

बिलासपुर। तेज रफ्तार बस ने नेशनल हाईवे के किनारे खड़े ट्रेलर को टक्कर मार दी. इस भीषण हादसे में 15 यात्री घायल हुए हैं. 7 की हालत गंभीर है. हादसे की सूचना मिलते ही रतनपुर पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह घटना रतनपुर थाना क्षेत्र में हुई है.

मिली जानकारी के मुताबिक, रॉयल बस अंबिकापुर से रायपुर जा रही थी. बस में करीब 30 यात्री सवार थे. रतनपुर के बीएलटी कॉलेज के पास हाइवे के किनारे खड़े ट्रेलर से बस जा टकराई. रतनपुर पुलिस घटना की जांच में जुटी है.


Spread the love