Chanamurraa

फांसी के फंदे पर मिली पत्नी की लाश,पति की यह करतूत आई सामने..

  • May 3, 2024
  • 56 Views
Spread the love

कोरबा: कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला का शव ससुराल में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया गया। मायके वालों का आरोप है कि पति का अन्य किसी युवती से संबंध होने के कारण घर में अक्सर लड़ाई-झगड़े हो रहे थे। मामला उरगा थाना क्षेत्र के तरदा गांव का है।

जानकारी के मुताबिक कविता जायसवाल (24 साल) का मायका पदमपुर मुंगेली जिला में है। तरदा निवासी कामेश जायसवाल के साथ कविता जायसवाल की 2 साल पहले रीति-रिवाज के साथ शादी हुई थी। भाई अभिषेक जायसवाल ने बताया कविता की शादी के 6 महीने तक दोनों के बीच संबंध अच्छे रहे। उसके बाद पति कामेश जायसवाल की करतूत सामने आने लगी। बताया जा रहा है कि पति के अन्य युवती से संबंध होने के कारण घर मे कलह का वातावरण बना हुआ था। 2 महीने से कविता पर इसी के चलते अत्याचार हो रहे थे। इससे पहले समस्या को हल करने के लिए मायके और ससुराल के लोगों ने कविता के पति को समझाने का भरपूर प्रयास किया लेकिन कोई नतीजे नहीं निकल सके।


Spread the love