Chanamurraa

माता कौशल्या की नगरी में नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं, देश की जनता कांग्रेस को वोट से देगी जवाब:केदार कश्यप

  • May 2, 2024
  • 62 Views
Spread the love

रायपुर/ जगदलपुर| वन मंत्री केदार कश्यप ने कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के साथ घटित दुर्व्यवहार की घटना को बेहद निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि माता कौशल्या की नगरी में नारी का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि राधिका खेड़ा जी आपको कानूनी मदद प्रदान की जाएगी। आपके साथ हुए अन्याय और दुर्व्यव्हार के लिए रायपुर के किसी भी थाना में आप शिकायत दर्ज़ करें। प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जो सभी महिलाओं के लिए क़ानून का राज स्थापित करती है।

वन मंत्री कश्यप ने कहा कि कांग्रेस अपनी नेत्री को न्याय नहीं दिला सकती है। ये सिर्फ नारे में लड़की हूं, लड़ सकती हूं… कहती है, लेकिन धरातल में ये महिला न्याय के लिए आगे नहीं आएगी। इसलिए जनता इन्हें पीछे धकेल दिया है। छत्तीसगढ़ की जनता जनार्दन कांग्रेस को सबक सिखाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने महिलाओं को एक हजार रुपए देकर सामाजिक और आर्थिक रूप से न्याय किया है। राधिका खेड़ा जी को कानूनी न्याय भाजपा की दिला सकती है।


Spread the love