Chanamurraa

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को दी जन्मदिन की बधाई…

  • May 1, 2024
  • 43 Views
Spread the love

रायपुर|छत्तीसगढ़ कैबिनेट में चौथी बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले बृजमोहन अग्रवाल का जन्म एक मई 1959 को रायपुर में हुआ था. काॅमर्स व आर्ट्स दोनों विषय से पोस्ट ग्रेजुएशन, एलएलबी की डिग्री भी ली है. साल 1986 में इनकी शादी सरिता देवी अग्रवाल से हुई. इनके 2 बेटे और 1 बेटी हैं. बृजमोहन रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट से विधायक हैं.

सीएम विष्णुदेव साय ने मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को जन्मदिन की बधाई दी। सीएम साय ने ट्विटर पर लिखा, मंत्रिमंडल के मेरे साथी, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य बृजमोहन अग्रवाल आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।


Spread the love