Chanamurraa

मोबाइल चोरी कर चलती ट्रेन से कुदना युवक को पड़ा महंगा, हो गई ऐसी हालत…

  • April 29, 2024
  • 111 Views
Spread the love

दुर्ग। आज सोमवार को दुर्ग से रायपुर जाने वाली लोकल ट्रेन में मोबाइल चोरी कर चलती ट्रेन से युवक कूद गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को जीआरपी पुलिस ने डायल 112 की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया है।

बता दें कि आरोपी युवक ने एक यात्री से फोन में बात करने के लिए मोबाइल मांगा। जिसके बाद युवक ने मौका देखकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दिया। जिससे तेजी से जमीन पर गिरने पर युवक का पैर फैक्चर हो गया। इसके बाद यात्रियों ने चेन पुलिंग के माध्यम से ट्रेन को रोका और इसकी सूचना जीआरपी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने डॉयल 112 की मदद से घायल युवक को दुर्ग जिला हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


Spread the love