Chanamurraa

बिरनपुर मामले में पूरी तरीक़े से जाँच करेगी सीबीआई, भूपेश की आदत है जुमला करने की:डिप्टी सीएम विजय शर्मा

  • April 27, 2024
  • 58 Views
Spread the love

रायपुर : बीरनपुर की घटना पर सीबीआई जाँच को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि देखिए दो चीजें हैं. घटना क्या हुई, आखिर घटना क्यों हुई और इसके साथ बात आगे कैसे बढ़ी, इसकी जांच होगी. प्रदेश में ऐसा दोबारा होना नहीं चाहिए. सीबीआई इस मामले में पूरी तरीक़े से जाँच करेगी|

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगाँव में रोके जाने को लेकर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि मैंने पता किया है. भूपेश बघेल अंदर जा रहे थे, और उनके साथ सौ और लोग भी अंदर जा रहे थे. इसलिए उन्हें आम लोगों ने पहले रोका. बीजेपी के लोग तो बाद में पहुंचे. उनकी आदत जुमला करने की है. अकेले जाएं ना, इतने लोगों को साथ क्यों जा रहे थे|

कांग्रेस के आरोप पर डिप्टी सीएम शर्मा ने कहा कि भ्रष्टाचार पर तो हम पूरी बात करते हैं, महंगाई ज़्यादा है क्या?, अभी नियंत्रित है महंगाई, लेकिन इस तरह से बात कर के वह मुद्दों से भटकाना चाहते हैं. जब भी राम मंदिर की बात आती है, आलू महँगा हो जाता है|


Spread the love