Chanamurraa

बड़ा हादसा:मतदाता पर्ची देने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आया कांग्रेसी कार्यकर्ता, हालत गंभीर…

  • April 26, 2024
  • 71 Views
Spread the love

कवर्धा। राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के कबीरधाम जिलान्तर्गत चियाडाड में मतदान के बीच बड़ा हादसा हुआ है। मतदाता पर्ची देने के दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से कांग्रेसी कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है। युवक की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैगा बाहुल्य क्षेत्र चिंयाडाड़ मतदान केंद्र से 100 मीटर पहले हाईटेंशन के नीचे कांग्रेस पार्टी ने पंडाल लगाया था जिसमें मतदाताओं को पर्ची बांटा जा रहा था। इसी दौरान पंडाल हाईटेंशन तार से चिपक गया और युवक इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।


Spread the love