Chanamurraa

शादी के दो दिन बाद युवती की लाश पंखे से लटकी हुई मिली, जानिए पुरा मामला

  • April 25, 2024
  • 47 Views
Spread the love

बलौदाबाजार। जिले के सुहेला थाना क्षेत्र के ग्राम फुंडरडीह में एक नवविवाहिता ने महज शादी के दो दिन बाद ही अपनी मायके में फंासी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके में पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है। बता दें कि मृतिका तनुजा ध्रुव 25 वर्ष ग्राम फुंडरडीह की रहने वाली थी।

21 अप्रैल को उसकी शादी ग्राम रावल हथबंद के अमित से हुई थी। रिवाज के मुताबिक मायके वाले शादी के दूसरे ही दिन चौथिया लेकर आए थे। जिसके बाद आज तनुजा ने अपने मायके में पंखे के हुक से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। परिजनों को पता चलने पर तत्काल युवती को पलारी सामुदायिक केंद्र लाया गया, जहां डाक्टरों ने उसकी मौत की पुष्टि कर दी।

किस कारण नवविवाहिता ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया है, इसका पता अभी नहीं चल पाया है। शादी के महज दो ही दिन बाद ही तनुजा ध्रुव के द्वारा जिस तरह से यह कदम उठाया गया है, उससे कई सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मामले को जांच में लिया है।


Spread the love