Chanamurraa

ACB की टीम ने बैंक मैनेजर और कैशियर को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा…

  • April 22, 2024
  • 102 Views
Spread the love

रायपुर : एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर द्वारा आज बड़ी कार्रवाई की है। अमित दुबे, ब्रांच मैनेजर एवं आशुतोष तिवारी, कैशियर, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या० शाखा पाली, जिला-कोरबा को 5000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया। शिकायतकर्ता रामनोहर यादव की शिकायत पर ये कार्रवाई की की गयी है। राम मनोहर यादव जो कि ग्राम धंवरा डोंगरी बतरा, जिला कोरबा का निवासी है।

जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या० शाखा पाली, जिला-कोरबा में उसके द्वारा बेचे गये धान का भुगतान, जो लगभग 5 लाख रू० था, जिसके आहरण के लिये 7500 रू० रिश्वत की मांग आरोपीगण अमित दुबे, ब्रांच मैनेजर एवं आशुतोष तिवारी, कैशियर द्वारा की गई थी। प्रार्थी द्वारा इसकी शिकायत एन्टी करप्शन ब्यूरो, बिलासपुर में की गई। शिकायत सत्यापन पश्चात् आज दिनांक 24.04.2024 को योजनाबद्ध तरीके से ट्रेप आयोजित किया गया।

पार्थी आरोपीगण को रिश्वत देने के लिये बैंक कार्यालय गया जहां आरोपीगण द्वारा सावधानी बरतते हुए, रिश्वती रकम न लेते हुए, 5 लाख रू० आहरण राशि से रिश्वती रकम 5000 रू0 काटकर प्रार्थी को शेष राशि दी गई, जिस पर एसीबी० की टीम द्वारा कार्यवाही कर कैशियर से रिश्वत की राशि बरामद की गई। घटना में दोनों आरोपियों की संलिप्तता पाए जाने से दोनों ही आरोपियों के विरूद्ध धारा 7 भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (यथासंशोधित अधिनियम 2018) के तहत गिरफ्तार किया गया है।


Spread the love