Chanamurraa

गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, अभी-अभी कांग्रेस पार्टी को मिर्ची लगी है क्योंकि PM मोदी ने उनके घोषणापत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे करने वाली बात कही…

  • April 22, 2024
  • 52 Views
Spread the love

कांकेर, छत्तीसगढ़: गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “अभी-अभी कांग्रेस पार्टी को मिर्ची लगी है क्योंकि PM मोदी ने उनके घोषणापत्र में से सबकी संपत्ति का सर्वे करने वाली बात कही है। PM मोदी ने कल कहा कि क्यों करना है सर्वे? आज पूरी कांग्रेस पार्टी इसपर PM मोदी पर सवाल उठा रही है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि उनके घोषणापत्र में सर्वे की बात है या नहीं? मनमोहन सिंह ने कहा था कि संसाधन पर पहला अधिकार अल्पसंख्यकों का है, आदिवासी, दलित का नहीं…”

अमित शाह ने कहा कि भाजपा ने देश के कई राज्यों से नक्सलवाद का खात्मा कर चुकी है। दो से तीन सालों में छत्तीसगढ़ से भी नक्सलवाद को खत्म कर देंगे। मोदी जी ने 200 करोड़ रुपयों से 10 आदिवासी संग्रहालय स्वतंत्रता सेनानियों के बनाए। भूपेश बघेल और राहुल बाबा दोनों ने 24 हजार करोड़ बजट आदिवासियों के लिए रखा था, नरेंद्र मोदी ने 1 लाख 24 करोड़ करने का काम किया।

शाह बोले- वोट बैंक के कारण कांग्रेस के नेता रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में शामिल नहीं हुए। 3 महीने में जो जनकल्याणी योजनाओं को पूरा करने का अंतर पूरे देश में किसी सरकार ने किया है तो उसका अंतर आपके सामने है। कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लटका कर रखा । कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण को लटका कर रखा ।

राहुल बाबा से पूछना चाहता हूं 4 दशक तक छत्तीसगढ़ के गरीबों के लिए क्या किया हमने आतंकवाद खत्म किया अब नक्सलवाद समाप्ति के कगार में है। विष्णुदेव साय की सरकार में 90 से नक्सलवादियों मार गिराया, 123 गिरफ्तार हुए और 250 लोग सरेंडर किया। हम सब के अपने जीवन में 17 को देश ने एक दृश्य देखा 500 वर्षो बाद भगवान राम लला ने अपने जन्मदिवस अपने मंदिर में मनाया।


Spread the love