Chanamurraa

राइस मिल में लगी भीषण आग, लाखों रुपए का धान और बारदाने जलकर खाक…

  • April 21, 2024
  • 119 Views
Spread the love

बलरामपुर : जिले के बरियों पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम ककना स्थित शांति राइस मील में भीषण आग गई। इस आगजनी में लाखों रुपए का धान और बारदाने जलकर खाक हो गया। अंबिकापुर से दो फायर ब्रिगेड बुलाकर आग बुझाया जा रहा है। बता दें कि बरियों के ककना में योगेश अग्रवाल की शांति राइस मिल संचालित है। राइस मिल बहुत दिनों से बंद पड़ा हुआ था। रविवार को दोपहर करीब ढाई बजे राइस मिल में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देख राइस मिल के मुंशी नरेंद्र दुबे से अपने मालिक योगेश अग्रवाल व पुलिस चौकी को सूचना दी। मौके पर चौकी प्रभारी सुधीर मिंज पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचकर अंबिकापुर से दो फायर ब्रिगेड बुलाकार आग बुझाया जा रहा है। राइस मिल के मालिक योगेश अग्रवाल बिलासपुर गए हुए थे सूचना के बाद वापस लौट रहे हैं। राइस मिल में आग किन कारणों से लगी स्पष्ट नहीं हो पाया। बताया जा रहा है राइस मिल में धान और बारदाने लाखों रुपए के जलकर खाक हो गया।


Spread the love