Chanamurraa

अशोका बिरयानी के संचालक कृष्णकांत तिवारी गिरफ्तार…

  • April 21, 2024
  • 91 Views
Spread the love

रायपुर :  सफाई के लिए गटर में उतरे दो कर्मचारियों की मौत के तीसरे दिन शनिवार को तेलीबांधा पुलिस ने अशोका बिरयानी के संचालक कृष्णकांत तिवारी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित के विरुद्ध धारा 304, 34 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। साथ ही वर्तमान में जेल में बंद ब्रांच मैनेजर रोमिना मंडल और जीएम रोहित चंद को रिहा होने के बाद गिरफ्तार किया जाएगा। सीईओ सनाया तिवारी फरार है।

शुक्रवार देर रात हंगामे के बाद अशोका बिरयानी प्रबंधन ने मृतक कर्मचारी नीलकमल पटेल और डेविड साहू के स्वजन को 15-15 लाख रुपये मुआवजे का चेक दिया। साथ ही पीड़ित परिवारों को 15-15 हजार रुपये प्रतिमाह देने पर सहमति बनी। इससे पहले पुलिस ने अशोका बिरयानी के संचालक कृष्णकांत तिवारी, सीईओ सनाया तिवारी, जीएम रोहित चंद, ब्रांच मैनेजर रोमिना मंडल पर गैर-इरादतन हत्या का केस दर्ज किया है।

जीएम रोहित चंद व ब्रांच मैनेजर रोमिना मंडल पत्रकारों से मारपीट मामले में पहले ही गिरफ्तार हैं। वहीं शुक्रवार को शव रखकर प्रदर्शन कर रहे स्वजन से मिलने देर रात उप मुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा अशोका बिरयानी लभांडी पहुंचे थे। स्वजन तड़के चार बजे शव को लेकर रवाना हुए। उप मुख्यमंत्री ने पीड़ित परिवारों को कार्रवाई का आश्वासन दिया था।


Spread the love