Chanamurraa

वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी संभालेंगे नौसेना की कमान,इस खास हुनर के लिए हैं मशहूर…

  • April 19, 2024
  • 121 Views
Spread the love

नई दिल्ली :  वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी को अगला नौसेना प्रमुख नियुक्त कर दिया गया है। दिनेश त्रिपाठी 30 अप्रैल को अपना नया पदभार संभालेंगे। इसी दिन मौजूदा नेवी चीफ आर हरि कुमार सेवानिवृत होंगे। वाइस एडमिरल त्रिपाठी वर्तमान में नौसेना के उपप्रमुख हैं। अपने 40 साल के लंबे करियर में त्रिपाठी कई अहम जिम्मेदारियां संभाल चुके हैं।

1985 को नौसेना में हुए शामिल

15 मई 1964 को जन्में वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी एक जुलाई 1985 को नौसेना में शामिल हुए थे। वो रीवा के सैनिक स्कूल और खड्गवासला के राष्ट्रीय रक्षा अकादमी के पूर्व छात्र रहे हैं।

इस चीज में है महारथ हासिल

दिनेश त्रिपाठी संचार एवं इलेक्ट्रानिक युद्ध विशेषज्ञ हैं और उन्होंने सिग्नल कम्युनिकेशन ऑफिसर एंड इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर आफिसर के रूप में नौसेना के अग्रिम युद्धपोतों पर काम किया है।

वाइस एडमिरल को उल्लेखनीय और सराहनीय काम के लिए अति विशिष्ट सेवा पदक और नौसेना पदक से नवाजा जा चुका है।

कई पदों को संभाला

वाइस एडमिरल ने आइएनएस विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान भी संभाली है। उन्होंने वेस्टर्न नेवल कमांड में फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ का पदभार संभाला था। दिनेश त्रिपाठी को यह नई जिम्मेदारी ऐसे मौके पर मिली है, जब चीन भी भारत के समुद्र क्षेत्र में अपनी गतिविधियां बढ़ा रहा है। उधर, पाकिस्तानी सेना की चीन से मिलीभगत भी भारत के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।


Spread the love