Chanamurraa

अमित शाह ने गांधीनगर से भरा नामांकन, बोले- मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं…

  • April 19, 2024
  • 116 Views
Spread the love

गांधीनगर। केंद्रीय गृह मंत्री और गांधीनगर लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार अमित शाह ने शुक्रवार को गांधीनगर में नामांकन पर्चा दाखिल किया। यहां 7 मई को वोटिंग होनी है।

तीसरी बार पीएम बनने जा रहे मोदी
बता दें, अमित शाह दूसरी बार गांधीनगर से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। नामांकन दाखिल करने के बाद उन्होंने कहा कि गांधीनगर की जनता का मुझे हमेशा से सहयोग मिला है। क्षेत्र में विकास के सभी काम हुए हैं। इस बार का चुनाव बेहद अहम है। मोदी तीसरी बार पीएम बनने जा रहे हैं।

आज नामांकर दाखिल करने का आखिरी दिन
आज अपनी उम्मीदवारी दर्ज कराने की आखिरी तारीख है। कल कुछ सीटों पर बीजेपी-कांग्रेस के उम्मीदवारों ने पर्चा भरा था। वहीं, आज बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष और नवसारी लोकसभा सीट से उम्मीदवार सीआर पाटिल, राजकोट सीट से कांग्रेस उम्मीदवार परेश धनानी नामांकन दाखिल करेंगे।


Spread the love