Chanamurraa

विवादित रेस्टोरेंट अशोका बिरयानी की बढी़ मुश्किलें ,कराया गया बंद, जांच तक लटका रहेगा ताला…

  • April 19, 2024
  • 130 Views
Spread the love

रायपुर: दो कर्मचारियों की मौत के बाद विवादों में अशोका बिरयानी की मुश्किलें बढ़ गयी है। अशोका बिरयानी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। जब तक जांच चलेगी, तब तक अशोका बिरयानी को बंद रखा जायेगा। दरअसल कल गटर की सफाई के दौरान अशोका बिरयानी के दो कर्मचारियों की मौत हो गयी थी। बाद में घटना के कवरेज के लिए जब पत्रकार पहुंचे, तो अशोका बिरयानी के कर्मचारियों ने उनके साथ मारपीट की।

विजय शर्मा ने भी कल हुई घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने पत्रकारों से हुई मारपीट की घटना को काफी गंभीरता से लिया है। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटना बिल्कुल नहीं होनी चाहिये। आरोप है कि दोनों कर्मचारियों को होटल प्रबंधन द्वारा जोर ज़बरदस्ती कर संकरे से नाले की साफ के लिए उतारा गया था।

सफाई के दौरान दम घुटने और ज़हरली गैस की वजह से उनकी मौत हुई है। मृतक कर्मचारियों के परिजन और छत्तीसगढ़ी क्रांति सेना के लोग होटल पहुंचे और मृतक कर्मचारियों के परिजन होटल से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। पुलिस से उचित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. फिलहाल होटल को पुलिस ने बंद करा दिया है।


Spread the love