Chanamurraa

छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में में प्रथम चरण का मतदान कल, 11 उम्मीदवार मैदान पर, 14.72 लाख वोटर करेंगे फैसला…

  • April 18, 2024
  • 60 Views
Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र में प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होने जा रहा है। जिससे मतदान के एक दिन पहले मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने प्रेसवार्ता ली। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण के मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है। बस्तर क्षेत्र में कुल 1961 मतदान केंद्रों में कल वोट डाले जाएंगे। प्रथम चरण में 11 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

जहां 6 विधानसभाओं में सुबह 7 से लेकर 3 बजे तक मतदान किया जाएगा। वहीं बस्तर और जगदलपुर में सुबह 7 से लेकर शाम 5 बजे तक मतदान होगा। इस लोकसभा में कुल 14 लाख 72 हज़ार 207 वोटर हैं। जिनमें 196 संवेदनशील मतदान केंद्र है। वहीं क्रिटिकल मतदान केंद्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किये गए हैं।

 सुरक्षा के लिए 300 कंपनिया तैनात-
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रीना बाबा साहब कंगाले ने बताया कि पूरे बस्तर में 300 कंपनियां तैनात हैं। जहां पिछले एक हफ्ते से 60 हज़ार जवान तैनात हैं और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चुनाव आयोग पूरी तरह से सजग है। इन 800 मतदान केंद्रों में वेब कास्टिंग की जाएगी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बस्तर लोकसभा के लोगों से निष्पक्ष रूप से मतदान करने की अपील की है।


Spread the love