Chanamurraa

कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई महिला नेत्रियों ने कहा, जो पांच सौ नहीं दे पाए वो 1 लाख क्या देंगे ?

  • April 18, 2024
  • 107 Views
Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग 19 अप्रैल को होनी है। ऐसे में बुधवार को कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हुई महिला नेत्रियों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। पूर्व मेयर और बीजेपी नेत्री वाणी राव और अनीता रावटे ने कहा कि, कांग्रेस ने महिलाओं को छलने का काम किया है। कांग्रेस ने महिलाओं को लगातार छलने का ट्रैक रिकॉर्ड बनाया है।

उन्होंने आगे कहा कि, जो पांच सौ नहीं दे पाए वह एक लाख कैसे देंगे? महिलाओं को एक लाख देंगे तो पूरे देश का बजट इसमें ही लग जायेगा। क्या वे महिलाओं के पीछे पूरा बजट ख़र्च करेंगे। ये महज कांग्रेस का वादा चुनावी जुमला है। देश कोरी बातों से नहीं चलता, कुछ करके दिखाने से चलता है। उन्होंने आगे कहा कि, पीएम मोदी ने जो कहा वो करके दिखाया है।

महिलाओं के अधिकारों का किया दुरूपयोग

नेत्रियों ने आगे कहा कि, धोखा और छल करना कांग्रेस की प्रवृत्ति है और महिलाओं के अधिकारों का दुरूपयोग किया है। छत्तीसगढ में कांग्रेस सरकार ने रेडी तो इट बंद कर दिया था, इस योजना के तहत महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने की बात कही थी। इन्होंने तो PM आवास योजना को रोकने का काम किया था।


Spread the love