Chanamurraa

कांकेर मुठभेड़ पर सियासत शुरू, पूर्व सीएम बोले- भाजपा शासनकाल में होते हैं फर्जी एनकाउंटर…

  • April 17, 2024
  • 98 Views
Spread the love

रायपुर। कांकेर में नक्‍सलियों के खिलाफ हुई अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को लेकर छत्‍तीसगढ़ अब सियासत तेज हो गई है। पूर्व मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल ने कांकेर नक्‍सली मुठभेड़ पर सवाल उठाए हैं। पूर्व सीएम बघेल ने इस मुठभेड़ को फर्जी बताया है।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में नक्सलियों का फर्जी एनकाउंटर होता है। अभी चार महीनों में ऐसे मामलों में वृद्धि हुई है। पुलिस द्वारा बस्तर में भोले भाले आदिवासियों को डराया जाता है। उन्होंने कहा कि कवर्धा जिले में पुलिस द्वारा आदिवासियों को डराया धमकाया जा रहा है और गिरफ्तार करने की धमकी दी जा रही है।

कांकेर मुठभेड़ पर सियासत शुरू, पूर्व सीएम बघेल ने 29 नक्‍सलियों के एनकाउंटर को बताया फर्जी, मुख्‍यमंत्री साय ने दिया जवाब, वीडियो


Spread the love