Chanamurraa

नक्सलियों के एनकाउंटर पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सुरक्षा बलों का बढ़ाया हौंसला, बोले : नक्सल मुक्त की ओर बढ़ रहा छत्तीसगढ़…

  • April 17, 2024
  • 45 Views
Spread the love

रायपुर। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने नक्सल मुठभेड़ पर सुरक्षा बलों का हौंसला बढ़ाया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि, कांकेर मे हमारे सुरक्षा बल के जवानों ने अपनी बहादुरी का परिचय देते हुए नक्सलियों के मांद में घुसकर स्ट्राइक किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, हमारे जवानों ने 29 नक्सलियों को ढेर कर दिया है, 5.30 घंटे चली मुठभेड़ में कई बड़े नक्सली मारे गए हैं।

मुठभेड़ में हमारे 3 जवानों के घायल होने की सूचना मिली है, उनके जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं। सुरक्षा बलों की सभी ईकाइयों सभी जवानों को बधाई, नक्सल मुक्त छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ते हमारे कदम।


Spread the love