Chanamurraa

CG Crime : लोकसभा चुनाव से पहले मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने की युवक की हत्या

  • April 15, 2024
  • 65 Views
Spread the love

कांकेर : लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश में फिर नक्सलियों ने अपनी काली करतूत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने छोटेबैठिया थाना क्षेत्र के ग्राम हिदूर में एक ग्रामीण को मौत के घाट उतारा दिया। बताया जा रहा है कि नक्सलियों ने मुखबिरी के शक में युवक की हत्या की है। मृतक का नाम मोडा राम बताया जा रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके के लिए रवाना हो गई है। बता दें कि कांकेर लोकसभा सीट पर 26 अप्रैल को मतदान होना है। इससे पहले नक्सली दशहत फैलाने के लिए इस तरह की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। बीते दिनों कांकेर लोकसभा सीट के ही सिहावा विधानसभा इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। दोनों ओर से कई राउंड फायरिंग की गई थी। मुठभेड़ में दो नक्सली घायल हुए थे।


Spread the love