Chanamurraa

CG : लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने अपने प्रथम सेट का परिवार का आशीर्वाद लेकर शुभ मुहूर्त में नामांकन किया दाखिल

  • April 15, 2024
  • 54 Views
Spread the love

रायपुर : छत्तीसगढ़ के कैबिनेट मंत्री और बीजेपी के रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को अपने प्रथम सेट का नामांकन दाखिल किया। उन्होंने इसके लिए से बाकायदा परिवार का आशीर्वाद लेकर शुभ मुहूर्त में नामांकन दाखिल किया। वहीं कुछ देर में नामांकन रैली एकात्म परिसर से निकलेगी। मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, कितने वोटो से चुनाव जितना है इसका टारगेट जनता तय करेगी।

जनता से मैंने आह्वान किया है कि, जिस तरह से विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड वोट से जिताया है। वैसे ही रिकॉर्ड वोटो से लोकसभा में भी जिताये। आज दोपहर को शक्ति प्रदर्शन के साथ वे दूसरे सेट का नामांकन दाखिल करेंगे। जहां सूबे के सीएम विष्णुदेव साय और अन्य मंत्री गण भी होंगे शामिल। वहीं नामांकन के पहले एक बड़ी सभा का आयोजन किया जायेगा।

विकास उपाध्याय ने भी भरा नामांकन

राजधानी रायपुर कांग्रेस प्रत्याशी विकास उपाध्याय ने भी आज अपना नामांकन दाखिल किया है. शुभ मुहूर्त में सादगी के साथ उन्होंने एक सेट का नामांकन जमा किया। 19 अप्रैल को वे रैली के साथ जमा नामांकन करेंगे, जहां पूर्व सीएम भुपेश बघेल समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल होंगे।


Spread the love