Chanamurraa

मछली खाना हो, सुअर खाना हो, कबूतर खान हो, हाथी खाना हो, घोड़ा खाना हो सब खाओ, दिखाने की क्या जरूरत : राजनाथ सिंह

  • April 15, 2024
  • 118 Views
Spread the love

बिहार : देश में आम चुनाव को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। वहीं बिहार में मछली पर राजनीति गरमायी हुई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरजेडी नेता तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला। रविवार को बिहार के जमुई में जनसभा लेने पहुंचे रक्षा मंत्री ने नवरात्रि में मछली खाते हुए वीडियो शेयर करने पर तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा। उन्होने मंच से कहा…..“मछली नवरात्रि के पर्व पर खाते हो, क्या संदेश देना चाहते हो आप।

आपको जो खाना हो…..मछली खाना हो, सुअर खाना हो, कबूतर खान हो, हाथी खाना हो, घोड़ा खाना हो सब खाओ, दिखाने की जरूरत क्या है। ये सब केवल वोट के चक्कर में हो रहा है।” गौतरलब है कि 9 अप्रैल को तेजस्वी यादव ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो चुनाव प्रचार के दौरान हेलीकाॅप्टर में विकासशील इंसान पार्टी प्रमुख मुकेश सहनी के साथ मछली खाते हुए नजर आए। विडियों के सोशल मीडिया में आते ही इसे लेकर काफी विवाद शुरू हो गया था।

रविवार को राजनाथ सिंह ने बिहार के जमुई में लोक जन शक्ति पार्टी के प्रत्याशी अरुण भारती के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे थे। जहां जनसभा को संबोधित करते हुए राजनाथ सिंह ने तेजस्वी पर निशाना साधते हुए कहा….“मछली नवरात्रि के पर्व पर खाते हो, क्या संदेश देना चाहते हो आप। आपको जो खाना हो….”मछली खाना हो, सुअर खाना हो, कबूतर खाना हो, हाथी खाना हो, घोड़ा खाना हो सब खाओ। दिखाने की जरूरत क्या है। ये सब केवल वोट के चक्कर में हो रहा है।

तुष्टिकरण की राजनीति इसे ही कहते हैं। कहीं खास मजहब के लोग हमसे खुश हो जाएंगे, वोट दे देंगे। लालू जी मैं कहूंगा ऐसे लोगों को संभालिए। राजनीति केवल वोट लेने के लिए नहीं होनी चाहिए।” जनसभा में राजनाथ सिंह ने बिहार के पूर्व सीएम लालू यादव की बेटी मीसा भारती पर भी हमला बोला। उन्होंने कहा …..”जो लोग जेल में हैं या फिलहाल जमानत पर हैं, वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेल भेजने की बात कर रहे हैं। राजनाथ सिंह ने कहा….मैं कहता हूं कि राजनीति केवल सरकार बनाने के लिए नहीं की जानी चाहिए।

राजनीति तो देश को बनाने के लिए की जानी चाहिए। मैं कभी-कभी नजर डालता हूं कि क्या हो गया है। लालू यादव जी को, लालू जी हमारे मित्र हैं। उनके परिवार के लोग क्या बोल रहे हैं। सरकार बनेगी तो पीएम मोदी को जेल में डाल देंगे। जो लोग खुद ही जेल में हों या जो कोई बेल पर हों, वो मोदी जी को जेल भेजेंगे। मैं जानता हूं बिहार की जनता बहुत स्वाभिमानी है। मोदी जी को जेल भेजने की बात करने वालों को पूरी तरह नकार देगी जनता।”

नवरात्रि के दौरान नॉन वेज खाने को लेकर गरमायी राजनीति और सियासी बयानबाजी के बाद तेजस्वी यादव इस पूरे मुद्दे पर सफाई दे चुके हैं। उन्होंने दावा किया कि जो वीडियो उन्होंने शेयर किया है, वो 8 अप्रैल का था। तेजस्वी यादव ने X पर लिखा……“हम जानते थे कि भाजपा वालों को मिर्ची लगेगी। इसलिए हमने आईक्यू टेस्ट किया था। ट्वीट में जो हमने वीडियो डाला है। उसमें डेट देख सकते हैं, 8 तारीख लिखी है। हमने जो आईक्यू टेस्ट लिया उसमें हम सही साबित हुए। ये लोग पढ़ते-लिखते है नहीं। जानकारी है नहीं, मुद्दे पर बात करते नहीं है।”


Spread the love