Donate To Eunuchs । किन्नर समाज को हम इस रूप में जानते हैं कि वे आशीर्वाद और श्राप दोनों दे सकते हैं। वहीं दान के अलावा आप उनसे यह एक चीज ले लें तो आपकी धन संबंधी सभी परेशानियां खत्म हो सकती हैं। हिंदू धर्म के अनुसार किन्नर बुध ग्रह को शांत करते हैं। अगर किसी व्यक्ति को बुधवार के दिन किन्नर का आशीर्वाद मिल जाए तो उसका भाग्य चमक जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि किन्नरों को दान देने से बुध ग्रह प्रसन्न होते हैं।
बता दें कि सनातन धर्म में किन्नरों को दान देना बहुत ही शुभ कार्य माना जाता है। वैदिक ज्योतिष के अनुसार किन्नरों को दान देने से कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत होती है और भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। दान तो हम करते ही हैं, लेकिन इसके बदले आप विनम्रता से उनसे 1 रुपए का सिक्का मांग लें तो आपके भाग्य चमक सकते हैं। ऐसा माना जाता है कि जब वे किसी को 1 रुपये का सिक्का दे देते हैं, तो वे बहुत भाग्यशाली माने जाते हैं। हालांकि किन्नरों को दान देने के नियमों के अनुसार, किन्नरों को कुछ वस्तुएं दान करने से मना किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि किन्नरों को कभी भी प्लास्टिक का सामान, पुराने कपड़े, तेल और झाड़ू का दान नहीं करना चाहिए।
किन्नरों को करें यह दान-किन्नरों को अनाज, कपड़े या पैसे का दान करना शुभ माना जाता है। जब भी आप किन्नरों को कुछ दान करें तो बदले में उनसे आशीर्वाद के रूप में कुछ सिक्के जरूर लें। अगर आप किन्नरों द्वारा लौटाए गए सिक्कों को तिजोरी या लाल कपड़े में बांधकर रखते हैं, तो आपका आर्थिक जीवन समृद्ध हो सकता है। किन्नरों को प्लास्टिक की वस्तुएं दान में न दें। इससे प्रगति में बाधा आ सकती है। कांच और एल्युमीनियम की वस्तुएं भी दान करने से बचें।
किन्नरों को अपना खाना पकाने का तेल भी दान में न दें। जिससे घर की धन-संपदा, सुख-समृद्धि खत्म हो जाती है और व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अगर कोई किन्नर किसी शुभ अवसर पर आपके घर आते हैं तो उन्हें कभी भी पुराने कपड़े न दें। किन्नरों को हमेशा नए कपड़े दान करें। अगर आपके घर में कोई नवजात शिशु है और आपको कोई किन्नर मिल जाए तो बुधवार के दिन आप अपने बच्चे को उनकी गोद में बिठाएं और उनसे बच्चे को आशीर्वाद देने के लिए कहें।




