Chanamurraa

चोरी का अजीबो गरीब मामला :महिलाओं का अंडरगारमेंट्स चुराता, फिर फाड़कर फेकता था सड़को पर, अपराधी गिरफ्तार…

  • April 13, 2024
  • 79 Views
Spread the love

जबलपुर।  वैसे तो चोरी के आपने कई मामले सुने होंगे जिसमें चोर आता हैं चोरी करता हैं और फिर फरार हो जाता हैं. एक चोर हमेशा कीमती चीजों को अपना निशाना बनाते हैं. और अपने मंसूबो को अंजाम देते हैं. लेकिन जबलपुर जिले के पनागर थाना क्षेत्र में एक चोरी का अजीबो गरीब मामला सामने आया है। जहां चोर घरों में घुसकर पैसे, जेवर नहीं बल्कि महिलाओं के अंडरगारमेंट चुराता था।

इस चोरी से परेशान ग्रामीण महिलाओं ने इसकी शिकायत थाना में की। जिससे पुलिस ने आरोपी चोर को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं चोर की बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। अंडरगारमेंटस की चोरी करने के बाद उसे फाड़कर फेंक देता था। अब आप सोच रहे होंगे की ये चोर आखिर ऐसा क्यों करता हैं.

बता दें कि यह मामला पनागर थाना क्षेत्र के बिलगवां गांव का है। जहां के ग्रामीण साइको चोर से परेशान थे। एक ही रात में कई घरों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया है। ग्रामीणों ने पनागर थाना पहुंचकर पुलिस से साइको चोर को गिरफ्तार करने की गुहार लगाई थी। ग्रामीण की शिकायत पर पनागर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी विजय ठाकुर उर्फ लालू के खिलाफ पहले से ही चोरी और मारपीट के कई मामले थाने में दर्ज है। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने चुराए हुए कपड़े बरामद किया है। बताया जाता है कि वह अंडरगारमेंट्स चोरी करने के बाद उसे फाड़कर फेंक देता था।


Spread the love