Chanamurraa

बड़ा हादसा: केडिया डिस्टलरी के कर्मचारियों को ले जा रही बस खदान में गिरी, 11 लोगों की मौत; CM ने जताया शोक

  • April 10, 2024
  • 172 Views
Spread the love

दुर्ग। दुर्ग में बड़ा हादसा हो गया। केडिया डिस्टलरी के 40 कर्मचारियों को लेकर कुम्हारी से भिलाई लौट रही बस मंगलवार रात नौ बजे खदान में गिर गई। बताया जा रहा है कि हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई। कई अन्य घायल हो गए हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर शोक जताया है।

पुलिस की ओर से बयान जारी कर बताया गया है कि बस में फंसे लोगों को निकालने की प्रक्रिया जारी है। वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी हादसे पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ‘दुर्ग के कुम्हारी के पास निजी कंपनी के कर्मचारियों से भरी बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की दुःखद सूचना प्राप्त हुई। इस दुर्घटना में 11 कर्मचारियों के निधन का समाचार प्राप्त हो रहा है। मैं ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को शांति एवं शोकसंतप्त परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना करता हूँ। दुर्घटना में घायल कर्मचारियों के ईलाज का समुचित प्रबंध किया गया है। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं’।


Spread the love