Chanamurraa

आनलाइन सट्टा संचालित करते सटोरिया गिरफ्तार, मुंबई से आईडी लेकर कर रहा था संचालन…

  • April 9, 2024
  • 108 Views
Spread the love

रायपुर : आनलाइन सट्टा संचालित करते आरोपित कमल खटवानी को गिरफ्तार किया है। सट्टा संचालन के संबंध में कमल खटवानी से कड़ाई से पूछताछ करने पर उसके द्वारा बताया गया कि पंकज उर्फ राहुल नामक व्यक्ति द्वारा उसे सट्टा संचालन के लिए अलग-अलग मोबाइल नंबर एवं आइडी दिया था। पंकज उर्फ राहुल द्वारा गोवा, पूणे एवं मुंबई के निवासियों के माध्यम से भी सट्टा संचालन का कार्य कराया जाता है। आरोपित पंकज फरार है। टीम उसकी पतासाजी में जुटी हुई है। आरोपित कमल खटवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मोबाइल जब्त कर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। रायपुर पुलिस द्वारा आनलाइन सट्टा को लेकर लगातार कार्रवाई की जा रही है। सोमवार को सूचना प्राप्त हुई कि थाना देवेन्द्र नगर क्षेत्रांतर्गत समलेश्वरी नगर पार्किंग के पास एक व्यक्ति मोबाइल फोन के माध्यम से आनलाईन सट्टा का संचालन कर रहा है। मुखबिर द्वारा बताए हुलिए के व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया, पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम कमल खटवानी निवासी देवेन्द्र नगर रायपुर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाइल फोन को चेक करने पर उसके द्वारा आनलाइन सट्टा का संचालन करना पाया गया।


Spread the love