Chanamurraa

एसईसीएल प्रबंधन ने 2 कर्मचारियों को किया बर्खास्त, जानें पूरा मामला…

  • April 8, 2024
  • 148 Views
Spread the love

कोरबाI एसईसीएल प्रबंधन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 2 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि जमीन के फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर वर्षों से एसईसीएल में 2 कर्मचारी नौकरी कर रहे थे। दीपका प्रबंधन ने जांच उपरांत सेवा से बर्खास्त कर दिया है।

बताया गया कि सेवा से बर्खास्त किए गए कर्मियों में रमेश कुमार पिता उमेद सिंह पे लोडर ऑपरेटर दीपका परियोजना एवम विनोद कुमार वर्मा पिता डी पी वर्मा सीनियर डाटा एंट्री ऑपरेटर रीजनल स्टोर दीपका शामिल है जो कई वर्षों से एसईसीएल में सेवारत थे। जो कि फर्जी पट्टे पर नौकरी करने वालों की शिकायत कंपनी के समक्ष गोपनीय शिकायत पत्र के माध्यम से पहले की गई थी।

कंपनी द्वारा कराए गए विभागीय जांच में जमीन का फर्जी दस्तावेज सिद्ध हो गया और पूरा मामला सही पाए जाने के उपरांत सेवा समाप्त कर दी गई है। कार्रवाई से बचने संबंधित लोगों द्वारा काफी प्रयास किया गया लेकिन जांच में दोषी पाए जाने पर इन्हें कंपनी की ओर से बर्खास्त कर दिया गया।


Spread the love