Chanamurraa

गुढ़ियारी आगजनी घटना स्थल पर पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय,घटना स्थल का लिया जायजा…

  • April 5, 2024
  • 100 Views
Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजधानी रायपुर के कोटा-गुढियारी स्थित बिजली विभाग के गोडाउन में भीषण आगजनी की घटना का जायजा लिया।

भगवान की कृपा से कोई जनहानि नहीं हुई। कुछ विभाग के अधिकारियों ने भी मुस्तैदी दिखाई। ऑइल के टैंकर को खोल दिया गया जिससे ज्यादा ब्लास्ट नहीं हुआ। जिन लोगों को आर्थिक रूप से क्षति हुई है उसका आकलन किया जाएगा और आग लगने की भी जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कुछ देर में घटनास्थल पर पहुंचकर बयान दिया हैं। फिलहाल रायपुर कलेक्टर, एसएसपी समेत कई बड़े अफसर मौके पर मौजूद हैं।

रायपुर डिपो में लगी आग पर बृजमोहन अग्रवाल ने दी प्रतिक्रिया

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के CSPDCL ट्रांसफॉर्मर गोदाम में भीषण आगलग गई है। साढ़े 3 एकड़ में फैले इस गोदाम का लगभग पूरा हिस्सा आग की चपेट में आ गया है। 7 घंटे बाद भी आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया गया है। देर शाम मुख्यमंत्री साय भी मौके का जायजा लेने पहुंचे।

शॉर्ट सर्किट होने से आग लगने की आशंका है। इसके बाद ट्रांसफॉर्मर पटाखे की तरह फटने लगे। करीब 4 घंटे बाद कड़ी मशक्कत करते हुए सिर्फ कुछ हिस्से की आग को काबू पाया गया है। दूर-दूर तक आसमान में धुएं का गुबार दिख रहा है। पुलिस ने 3 किलोमीटर के दायरे को खाली कराते हुए रास्ता ब्लॉक कर दिया है। इसके अलावा आसपास के घरों को भी खाली कराया गया। ये ट्रांसफॉर्मर गोदाम गुढ़ियारी थाना के कोटा इलाके में है।


Spread the love