Chanamurraa

देवर ने अपनी ही भाभी को उतारा मौत के घाट, इस वजह के चलते आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम…

  • April 5, 2024
  • 123 Views
Spread the love

बिलासपुर । न्यायधानी नगरी बिलासपुर से एक बड़ी और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां देवर ने अपनी ही भाभी को मौत के घाट उतार दिया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद में देवर ने वारदात को अंजाम दिया है।

यह पूरी घटना बिलासपुर जिले के बिल्हा के खम्हारडीह की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, देवर ने सब्बल से वारकर भाभी की हत्या की है। वहीं वारदात के बाद से आरोपी फरार हो गया है। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।


Spread the love